कोटा में सहपाठी के खिलौना बंदूक से हमला करने पर जेईई आकांक्षी घायल

कोटा के एक कोचिंग संस्थान में सहपाठी द्वारा खिलौना बंदूक की बट से हमला किए जाने के बाद 16 वर्षीय जेईई आकांक्षी छात्र घायल हो गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोटा: कोटा में एक कोचिंग संस्थान के परिसर में कहासुनी के दौरान एक छात्र ने कथित तौर पर अपने सहपाठी के सिर पर खिलौना बंदूक की बट से हमला कर दिया, जिससे 16 वर्षीय जेईई आकांक्षी घायल हो गया।

यह घटना शुक्रवार शाम जवाहर नगर थाना क्षेत्र में हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में अन्य छात्र मौके पर एकत्र हो गए।

संस्थान ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि यह घटना 16 अक्टूबर को कक्षा के बीच अवकाश के दौरान हुई थी और उसने घायल छात्र को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

इसने कहा, ‘‘हमें यह पुष्टि करते हुए राहत महसूस हो रही है कि छात्र अब ठीक है।’’

संस्थान ने कहा कि उचित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वह स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।

जवाहर नगर थाने के निरीक्षक मुकेश मीणा ने बताया कि दोनों छात्र 16 साल के हैं और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी के लिए एक ही कक्षा में पढ़ते हैं।
उन्होंने कहा कि घायल छात्र बिहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा छात्र उत्तर प्रदेश का निवासी है।

अधिकारी ने छात्रों की उम्र का हवाला देते हुए मामले में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया और कहा कि संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।