ISC Exam 2027: 12वीं बोर्ड की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

CISCE ने ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक होंगी। केंद्रों पर CCTV निगरानी रहेगी और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स प्रतिबंधित होंगे।

3 Min Read
ICSE Board Exam 2027: 15 फरवरी से शुरू होगी 10वीं की परीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ISC यानी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड ने डेटशीट के साथ परीक्षार्थियों के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इस बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, AI स्मार्ट चश्मे और ब्लूटूथ डिवाइस समेत कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

जारी टाइम-टेबल के अनुसार, ज्यादातर विषयों की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। वहीं, आर्ट्स के कुछ पेपर सुबह 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे। छात्रों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र 1:45 बजे और सुबह 9 बजे की परीक्षा के लिए 8:45 बजे मिलेगा। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में अपनी सीट पर बैठना होगा।

ISC 12वीं परीक्षा 2027 की पूरी डेटशीट

तारीख    विषय     

9 फरवरी   Environmental Science, Western Music – Paper 1

10 फरवरी  English – Paper 1, Modern English – Paper 1

12 फरवरी  Applied Mathematics, Robotics – Paper 1, Geometrical and Building Drawing, Biotechnology

13 फरवरी Art Paper 1 (Drawing or Painting from Still Life)

15 फरवरी  English – Paper 2

16 फरवरी  Modern English – Paper 2

18 फरवरी  Economics

22 फरवरी बंगाली, गुजराती, हिंदी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, संस्कृत, जर्मन सहित विभिन्न भाषाएं

24 फरवरी Chemistry – Paper 1

26 फरवरी  Accountancy

27 फरवरी  Art Paper 2 (Drawing or Painting from Nature)

1 मार्च   Mathematics

3 मार्च   Physical Education

4 मार्च Home Science – Paper 1

8 मार्च Indian Music – Hindustani, Physics – Paper 1

9 मार्च Mass Media and Communication

11 मार्च  Business Studies

12 मार्च  Geography

13 मार्च  Art Paper 4 (Original Imaginative Composition in Colour)

15 मार्च  Biology – Paper 1

17 मार्च  Computer Science – Paper 1

19 मार्च History

20 मार्च  Art Paper 5 (Crafts ‘A’)

24 मार्च  Art Paper 3 (Drawing or Painting of a Living Person)

25 मार्च  Sociology

29 मार्च  Commerce

31 मार्च Psychology

2 अप्रैल  Political Science

3 अप्रैल  Fashion Designing – Paper 1, Geometrical and Mechanical Drawing

5 अप्रैल Artificial Intelligence – Paper 1, Hospitality Management, Electricity and Electronics

6 अप्रैल  Elective English

8 अप्रैल  Legal Studies

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।