Latest Newsझारखंडहजारीबाग केरोसिन ब्लास्ट मामला : मोबाइल वैन से केरोसिन तेल की होगी...

हजारीबाग केरोसिन ब्लास्ट मामला : मोबाइल वैन से केरोसिन तेल की होगी जांच

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: आयल कंपनी के माध्यम से हजारीबाग को मोबाइल जांच वैन उपलब्ध कराया गया है।

यह वैन संदिग्ध केरोसिन तेल के सैंपल की जांच कर अविलंब उसकी रिपोर्ट देने का काम करेगा। अब तक केरोसिन तेल के सैंपल को खूंटी भेजकर जांच कराया जाता था।

ऐसे में जांच रिपोर्ट आने में विलंब होता था। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि इससे अब लोगों को सहूलियत होगी।

केरोसिन तेल विस्फोट के मामले की तुरंत जांच की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस वैन को प्रखंड स्तर पर भी भेजा जाएगा।

इधर, आयल कंपनी के महाप्रबंधक कौशिक चटर्जी ने कहा कि हजारीबाग से केरोसिन तेल जलाने के क्रम में विस्फोट होने की घटनाएं काफी प्रकाश में आई है।

इसी को ध्यान में रखकर मोबाइल जांच वैन को यहां दिया गया है। इस वैन से जांच के बाद यह बताया जा सकेगा कि किरासन तेल उपयोग के लायक है या नहीं।

उन्होंने कहा कि इस जांच से केरोसिन तेल के फ्लैश पॉइंट की जानकारी तुरंत हो सकेगी।

गौरतलब है कि हजारीबाग सदर प्रखंड के गुरहेत, चुटियारो, अमनारी एवं हुटपा पंचायत में केरोसिन तेल जलाने के क्रम में विस्फोट होने का मामला प्रकाश में आया है।

इस मामले में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। रविवार देर शाम भी इसी प्रकार की घटना में हुटपा पंचायत के तरवा की मैनवा देवी(42) गंभीर रूप से झुलस गई।

उसका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...