पलामू में भाजयुमो ने मनाया युवा विश्वासघात दिवस

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: भाजयुमो पलामू ने शहर स्थित छवमुहान चौक पर गुरुवार को धरना के माध्यम से युवा विश्वासघात दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने की, जबकि संचालन महामंत्री निरंजन मेहता ने किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने युवाओं को नौकरी देने और बेरोजगारों को 5000 प्रति माह भत्ता देने को कहा था। लेकिन, बेरोजगारों को धोखा ही मिला।

पलामू जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में लोक लुभावन झूठे वादे कर राज्य में सत्तासीन होकर युवाओं को ठगने का काम किया है। इसका माकूल जवाब समय आने पर युवा अवश्य देंगे।

प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है।

सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है, जिसके कारण युवाओं में आक्रोश है।

शिवकुमार मिश्रा ने कहा कि राज्य की स्थिति बदहाल है। रोजगार के नाम पर भ्रष्टतंत्र का बोलबाला है।

विभाकर नारायण पांडे ने कहा कि राज्य के युवाओं से छल करना हेमंत सरकार की सबसे बड़ी भूल होगी।

क्योंकि, युवा जब जागृत होता है तो इतिहास को पलट कर रख देता है।

इस मौके पर संजय सिंह, विजय पाठक, श्याम बाबू, दुर्गा जोहरी, विजय ओझा और अमित तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन संपत सिंह ने किया।

Share This Article