कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजद सुप्रीमो को रिम्स के पेइंग वार्ड में किया गया शिफ्ट

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के पेइंग वार्ड नंबर 11 में शिफ्ट कर दिया गया।

वह पहले भी इस वार्ड में रह चुके हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लालू को एंबुलेंस से रिम्स डायरेक्टर के बंगले से रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया।

बिहार विधानसभा के स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव के पूर्व कुछ एनडीए विधायकों से कथित रूप से मोबाइल पर बात करने के आरोपों और इसका ऑडियो वायरल होने के बाद रिम्स प्रबंधन की ओर से आनन-फानन में गुरुवार को इसका आदेश जारी किया गया।

लालू को फिलहाल रिम्स के डॉयरेक्टर बंगला जिसे केली बंगला के नाम से जाना जाता है, में रखा गया था।

रिम्स प्रबंधन ने जेल आइजी को चिट्ठी लिखकर लालू प्रसाद को पेइंग वार्ड के 11 नंबर कमरे में शिफ्ट करने के लिए कहा था।

रिम्स की ओर से जारी चिट्ठी में कहा गया है था कि अस्पताल की पूर्व निदेशक मंजू गाड़ी और लालू प्रसाद का इलाज करने वाले डॉ उमेश प्रसाद की बैठक में यह फैसला लिया गया है ।

लालू को फिर से पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाये।

उपायुक्त ने जेल अधीक्षक से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने जेल अधीक्षक से पूछा है कि क्या यह सच है कि लालू प्रसाद मामले में जेल मैन्युअल का उल्लंघन हो रहा है।

लालू तक मोबाइल कैसे पहुंच गया, इसकी पूरी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर जमा करने का डीसी ने निर्देश दिया हैं।

Share This Article