सोहराय में शामिल होने नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोहराय पर्व में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम 4:45 में अपने गांव नेमरा पहुंचे।

उनके पैतृक आवास पर डीसी संदीप सिंह और एसपी प्रभात कुमार ने सबसे पहले उनका स्वागत किया।

आवास के बाहर ही मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपनी चाचेरी चाची और बहन से मिले।

रास्ते में ही उन्होंने अपनी चाची से आशीर्वाद लिया। उनके बच्चों का हाल-चाल भी जाना।

मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों से मुलाकात की। घर में प्रवेश करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन का भी आशीर्वाद लिया।

यहां घर में उन्होंने अपने चाचा लालू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प भी अर्पित किए।

इस मौके पर विधायक ममता देवी, झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद किस्को सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article