धनबाद में विश्वकर्मा मंदिर शहरपूरा में बैठक संपन्न

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी सिंदरी नगर की एक बैठक विश्वकर्मा मंदिर शहरपूरा में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने कहा कि आप सबों ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है।

उसे मैं आप सबों के सहयोग से निभाने की कोशिश करूंगा। आप लोगों को कोई कमी यदि मुझमें दिखाई देती है तो आप मुझे इसकी जानकारी दें, मैं उसे सुधारने की पुरी कोशिश करूंगा।

अरबिंद पाठक ने कहा कि जिलाध्यक्ष का निर्देश है कि 3 दिसंबर तक नगर कार्यसमिति का गठन कर लिया जाए।

इस निमित्त मैं आप लोगों से सुझाव मांगता हूं कि जो कार्यकर्ता पार्टीं हित में काम कर रहा है, उसकी सूची मुझे सौंप दें या फिर अभी नाम वॉट्सएप्प के साथ लिखवा दें।

फिर उन नामों पर विचार कर के कार्यसमिति में स्थान दिया जायेगा। नगर कार्यसमिति बनाने में पुरी पारदर्शिता रखी जायेगी।

बैठक मे मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी, सुमन चौधरी, ब्रिजेश सिंह, रंजना शर्मा, प्रकास, कुमार महतो, गणपति, चरन कारवा, इन्द्रमोहन सिंह, अरविंद सिंह, मनिश सिन्हा, मुन्ना, सन्जू महतो, प्रदीप, कर्णेश सिंह, गोबरधन मण्डल, सुनीता देवी, जितेन्द्र सिंह, गोपी पाल, इन्दुबाला, मंटून सिंह, विजय अम्बेडकर, सतेन्द्र सिंह, विजय नाहा आदि उपस्थित थे।

Share This Article