रांची में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नामकुम थाना के लाली कुदागढा जंगल में पेड़ से लटका हुआ एक महिला का शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त जगरानी तिस्वार (28) के रूप में की गयी है।

वह बंसील तिस्वार की पत्नी थी। बताया जाता है कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

इसीलिए उसने आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

पति- पत्नी में विवाद के बाद हुई लड़ाई के बाद यह घटना घटी है।

Share This Article