झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू, इस दिन लेंगे शपथ

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand Governor Ramesh Bais झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस 13 जुलाई को शाम 4ः20 बजे रांची आयेंगे। वे 14 जुलाई को राजभवन में शपथ लेंगे। इसके पूर्व 12 जुलाई को सुबह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राजभवन से ओड़िशा के लिए रवाना होंगी।

द्रौपदी मुर्मू को राजभवन में रविवार देर शाम विदाई दी जाएगी। नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं और पदाधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं।

उल्लेखनीय है कि मोदी कैबिनेट के विस्तार से कुछ दिन पहले ही कई राज्यों के राज्यपाल बदले गये थे।

इसमें झारखंड में रमेश बैस को नया राज्यपाल बनाया गया था। रमेश बैस इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे।

बैस रायपुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा भोपाल में हुई है।

भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे बैस के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1978 में पहली बार रायपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में हुई थी।

बाद में ये 1980 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इन्हें मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद संभालने का भी मौका मिला।

उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा तथा लोकसभा में कई कमेटियों में भी शामिल होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। केंद्र में अटल बिहारी सरकार में 1999 में वन मंत्री भी रहे हैं।

Share This Article