Latest Newsझारखंडअभिनेत्री सारा अली खान ने फोटो शेयर कर वरुण धवन को कहा...

अभिनेत्री सारा अली खान ने फोटो शेयर कर वरुण धवन को कहा बिगड़ैल, शायरी चोर और कॉपी कैट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने मजेदार अंदाज में वरुण धवन की खिंचाई करते हुए लिखा-‘वरुण धवन तुम बिगड़ैल छोकरे हो, शायरी चोर और कॉपी कैट हो।

चिंता मत करो मेरी टोपी में और भी कई ट्रिक्स हैं। मैं भी एक पुरानी खिलाड़ी हूं-तुम भूल तो नहीं गए हो ये बात?’

वहीं वरुण धवन ने भी इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘चेक-मेट, तुम तंग करती हो, अब नफरत मत करो, क्योंकि तुम शानदार हो।’

सोशल मीडिया पर दोनों के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा हैं। वरुण धवन और सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कुली नं. 1’ के प्रमोशन में बिजी है।

इस फिल्म में परेश रावल भी होंगे। फिल्म में वह सारा अली खान के पिता का किरदार निभाएंगे। फिल्म में जावेद जाफरी भी अहम भूमिका में होंगे।

कॉमेडी फिल्म ‘कुली नं. 1’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को अमेtन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

यह फिल्म 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की ‘कुली नं. 1’ का रीमेक है।

spot_img

Latest articles

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ऐतिहासिक...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

खबरें और भी हैं...

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ऐतिहासिक...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...