बाबूलाल मरांडी ने कहा- फ़ोन टेपिंग से जुड़ा पेगासस की फर्जी कहानी, देश को गुमराह करने की सुनियोजित साजिश

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस सहित यूपीए गठबंधन पर कड़ा प्रहार किया है।

मरांडी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस द्वारा राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिये तथ्यहीन, निराधार और बेबुनियाद आरोप लगा रही है। कांग्रेस का यह पुराना चरित्र है, जिसमें लगातार गिरावट आती जा रही।

उन्होंने कहा कि देश में एक वर्ग द्वारा झूठी कहानी गढ़ने का सिलसिला चल रहा जिसमें तथाकथित बुद्धिजीवी वर्ग शामिल है। कभी अवार्ड वापसी, तो कभी भारत मे डर लगता है, जैसे नारे गढ़े गए।

कभी तीन तलाक, कभी सीएए का विरोध तो कभी टूलकिट के सहारे किसानों को उकसाना, गुमराह करना जैसा कार्य किया गया। कोरोना संकट के बीच टीकाकरण पर भी देश को गुमराह करने में यह वर्ग पीछे नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि यह सब मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर किया गया निरर्थक प्रयास है।

मानसून सत्र के ठीक पहले पेगासस की फर्जी कहानी सदन को बाधित करने और देश मे बेबुनियाद एजेंडा खड़ा करने की कोशिश है।

इसी चाल ,चरित्र के कारण कांग्रेस से देश का भरोसा उठ गया है। कांग्रेस सिमट रही है, हार रही है।

इस फर्जी कहानी में भारत सरकार को जोड़ने वाले साक्ष्य का कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया है।

यह रिपोर्ट केवल भारतीय लोकतंत्र और यहां की लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश है। एमनेस्टी जैसी संस्थाओं का भारत विरोधी घोषित एजेंडा रहा है।

पेगासस की फर्जी कहानी में अंतरराष्ट्रीय संगठनों की संलिप्तता है। कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकारों द्वारा फ़ोन टैपिंग का पुराना इतिहास है।

Share This Article