Homeझारखंडदेवघर में मुखिया ने अपने खास लोगों के घरों में लगाया चापाकल,...

देवघर में मुखिया ने अपने खास लोगों के घरों में लगाया चापाकल, होगी जांच

Published on

spot_img

देवघर : प्रखंड के फुलचुवा पंचायत में 14वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं में नियम की अनदेखी कर भारी गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों ने बीडीओ पल्लवी सिन्हा को आवेदन देकर तत्कालीन मुखिया द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग की है।

आवेदन के माध्यम से ग्रामीण ध्रुप महरा, सतीश महरा, सुधीर महरा, कमल दास, दौलत महरा, सुमित यादव का कहना है कि फुलचुवा पंचायत के तत्कालीन मुखिया ने 14 वें वित्त आयोग की राशि से पंचायत के गजियाडीह, बेहरा, गो¨वदपुर, सागरुबाद में 14 चापाकल के लिए बोरिंग कराया था।

इसमें नियमों की अनदेखी करते हुए अधिकतर चापाकल अपने खास लोगों के घरों के अंदर ही कर दिया गया था।

इसका उपयोग आम आदमी नहीं कर सकते है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कार्य के लिए मुखिया ने मोटी रकम की उगाही की है।

वहीं पंचायत सचिव युगल मंडल पर भी योजना की उपयोगिता देखे बिना बोरिंग की राशि का भुगतान करने का आरोप लगाया गया है।

सचिव ग्रामीणों की शिकायतों को अनसुना कर देते हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पंचायत में मनरेगा योजना में भी जमकर अनियमितता की जा रही है।

योजनाओं में बिचौलिया पूरी तरह से हावी है। फर्जी मजदूरों के नाम से मजदूरी का भुगतान करा रहे है। बिना ऊपरी चढ़ावा के एक भी योजना का संचालन नहीं होता है।

मुखिया के कार्य शैली से परेशानी ग्रामीणों ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सारठ बीडीओ पल्लवी सिन्हा ने कहा कि जांच का निर्देश दिया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...