झामुमो ने विधायक मथुरा प्रसाद महतो को दिया नोटिस, जानें शिबू सोरेन ने पत्र में क्या कहा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )से धनबाद जिले के टुंडी से विधायक मथुरा प्रसाद महतो को पार्टी ने नोटिस दिया है। पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन ने विधायक से जवाब मांगा है।

उन्होंने कहा है कि झामुमो में रहते हुए दूसरे संगठन में पदाधिकारी क्यों बनें। उल्लेखनीय है कि मथुरा महतो बिहार कोलियरी मजदूर संघ के पदाधिकारी हैं।

शिबू सोरेन ने पत्र में कहा है कि विभिन्न समाचार पत्रों से मिली जानकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार आप श्रमिक संगठन बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के उपाध्यक्ष हैं।

आप झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर भी आसीन हैं। इसके अलावा आप पार्टी के मजदूर संगठन झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के भी उपाध्यक्ष हैं।

आपके द्वारा झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के साथ-साथ बिहार कोलियरी कामगार यूनियन से जुड़ना पार्टी के हित को प्रभावित करता है।

यदि यह सूचना सत्य है, तो आपसे स्पष्टीकरण मांगा जाता है कि किन परिस्थितियों में आपने अपने दायित्व की सीमा लांघकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

पत्र प्राप्त करने की तारीख से सात दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण झामुमो के केंद्रीय कार्यालय को भेजने को कहा गया है।

Share This Article