दुर्गा सोरेन ने झारखंड आंदोलन में अहम और सशक्त भूमिका निभाई थी: हेमंत सोरेन

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने बड़े भाई एवं पार्टी के पूर्व विधायक रहे दुर्गा सोरेन की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में सशक्त भूमिका निभाने के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।

दुर्गा सोरेन ने झारखंड आंदोलन में अहम और सशक्त भूमिका निभाई थी। पूरे राज्य में उनकी पहचान एक सर्वमान्य नेता के रूप में थी।

गरीबों, जरूरतमंदों तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव उनके साथ खड़ा रहते थे।

वे युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे। उनके असामयिक निधन से झारखंड में जो शून्यता आई है उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है।

उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन चौक का बहुत ही जल्द जीर्णोद्धार किया जाएगा।

उन्होंने नगर आयुक्त मुकेश कुमार को बुलाकर दुर्गा सोरेन चौक को संवारने के लिए दिशा निर्देश दिया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने भी अपने पुत्र को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, झामुमो नेता विनोद कुमार पांडेय, मनोज कुमार, महुआ माजी सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article