धनबाद में नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया रेप, पीड़िता ने थाना में दर्ज कराया केस

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले के जोड़ापेाखर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है।

इस संबंध में पीड़िता के बयान पर जोड़ापोखर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने सिंदरी डीएसपी के पास शिकायत की थी। डीएसपी के पहल पर मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता के अनुसार वह शुक्रवार को कुछ काम से नुनुडीह स्थित डिग्री कॉलेज के समीप गई थी।

तभी उसका पीछा करते करते वहीं के रहने वाले दो युवक भी पहुंच गये। दोनों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ दुराचार किया।

दोनों ने उसे चुप रहने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी जानकारी घर के लोगों को दी।

परिवार वाले इसकी शिकायत पुलिस से करने का मन बना लिये। लेकिन एक दबंग परिवार द्वारा मामले को मैनेज करने का दबाब बनाया जा रहा था। लेकिन परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार से मिलकर लिखित शिकायत की।

डीएसपी ने पहल करते हुए जोड़ापोखर थाना में मामला दर्ज करवाया।

मामला दर्ज होते ही सिन्द्री डीएसपी अभिषेक कुमार, जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह दल बल के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर घटना से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गए हैं।

थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी बहुत जल्द पकड़े जायेंगे।

Share This Article