लातेहार में TSPC का उग्रवादी गिरफ्तार, SP अंजनी अंजन को मिली थी गुप्त सूचना

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: बालूमाथ थाना क्षेत्र के लच्छीपुर गांव के निकट स्थित जंगल से टीएसपीसी के उग्रवादी श्रीकांत गंझु को गिरफ्तार कर लिया।

 एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार छापामारी की गई। श्रीकांत लच्छीपुर गांव का रहने वाला है।

सोमवार को प्रेसवार्ता में डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उग्रवादी श्रीकांत गंझू इन दिनों लच्छीपुर गांव के आस पास जमा हुआ है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

सूचना मिलने के बाद बालूमाथ थाना प्रभारी धमेंद्र महतो के नेतृत्व में टीम बनाकर छापामारी की गयी, जहां गांव के बगल में स्थित जंगल से पुलिस ने श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी पर बालूमाथ, चंदवा ,हेरहंज थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक कांड दर्ज है ।

हाल के दिनों में चंदवा थाना अंतर्गत निंद्रा जंगल में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ का यह मुख्य आरोपी भी था।

Share This Article