Homeक्राइमसिमडेगा में 38 किलो चांदी बरामद, दो गिरफ्तार

सिमडेगा में 38 किलो चांदी बरामद, दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिमडेगा: जिले की बांसजोर पुलिस ने 25 लाख रुपये कीमत के 38 किलो 830 ग्राम चांदी के साथ तस्करी के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर उड़ीसा और झारखंड सीमा पर स्थित बांसजोर थाना इलाके के महुआ टोली में अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में एक स्कॉर्पियो कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। स्कार्पियो कार के रुकते ही कार में सवार कुछ लोग जंगल की ओर भागने में सफल हो गए, जबकि दो व्यक्ति को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में एक बैग में भरकर रखे गए 38 किलो 830 ग्राम चांदी बरामद किया गया, जिसमें लगभग 14 किलो का एक चांदी का ईट भी शामिल है।

पूछताछ के बाद पकड़े गए लोगों ने अपना नाम मोफिजूल शेख एवं मोजिबुर शेख साहिबगंज झारखंड का निवासी बताया।

जिले के एसपी डॉ शम्स तबरेज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पकड़े गए मोफिजूल शेख और मोजिबुर शेख दोनों अन्तर्राज्यीय जेवर तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। कुछ लोग भागने में सफल हो गए, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

एसपी डॉक्टर संतोष ने बताया कि बंगाल और छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क कर इस मामले की जानकारी साझा की गई है।

उन्होंने बताया कि जब्त की गई चांदी की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...