झारखंड : बाल विवाह रोकने और किशोरियों को सशक्त बनाने का गुरुजी को पढ़ाया पाठ

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा: आइसीआरडब्लू और बदलाव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित उमंग परियोजना के तहत जामताड़ा प्रखंड के 17 परियोजना विद्यालयों के 43 शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ।

तीसरे दिन जेबीसी प्लस टू हाई स्कूल में प्रशिक्षकों के द्वारा 43 सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसके माध्यम से यह जानकारी दी गई की स्कूल के बच्चों को किस तरह जागरूक करना है।

किस तरह से बाल विवाह की रोकथाम करना है। किशोरियों को कैसे सशक्त बनाना है। लड़का और लड़की को कैसे एक जगह पर लाना है। इन सभी विषयों पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर आइसीआरडब्लू के ट्रेनर नसरीन जमाल ने कहा कि किशोरियां सशक्त होकर अपना निर्णय खुद ले।

कहा कि जामताड़ा जिले में 45 प्रतिशत बाल विवाह का दर है। इस दर में कमी लाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा।

प्रशिक्षण का विषय शिक्षकों को जेंडर के प्रति समवेदनशील बनाना एवं विद्यालय में लैंगिक समानतापूर्ण माहौल का निर्माण करना था।

Share This Article