Latest NewsUncategorizedबाल्मीकि जयंती पर राहुल गांधी बोले, दलितों पर आक्रमण रोकेगी कांग्रेस

बाल्मीकि जयंती पर राहुल गांधी बोले, दलितों पर आक्रमण रोकेगी कांग्रेस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: बाल्मीकि जयंती के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बाल्मीकि जी के विचारधारा पर आक्रमण किया जा रहा है। गरीबों और दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी इस आक्रमण को रोकेगी इसको नहीं होने देगी।

गौरतलब है कि इन दिनों बाल्मीकि समाज में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने लीक से हटकर बुधवार को बाल्मीकि जयंती के मौके पर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बुधवार को दोपहर करीब एक बजे कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, आज जब हम हिंदुस्तान को देखते है। जो बात बाल्मीकि जी ने कही थी, वहीं हिंदुस्तान के संविधान में है। जिसे आज खत्म किया जा रहा है। बाल्मीकि जी की विचारधारा पर, संविधान पर आक्रमण किया जा रहा है।

गरीबों और दलितों पर कैसे अत्याचार किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी इस आक्रमण को रोकेगी इसको नहीं होने देगी। जितना ये देश को तोड़ेंगे उतना ही हम देश को जोड़ेंगे। ये कोई नई बात नहीं है, ये हिंदुस्तान की संस्कृति है। जिसे बचाना है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित किये गए। इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश सहप्रभारी इमरान मसूद भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि कांग्रेस इन दिनों दलित वोट बैंक को मजबूत करने में जुटी है। पंजाब में 32 फीसदी वोट बैंक को साधने के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना, कांग्रेस की इसी रणनीति का हिस्सा था।

जिसे कई लोग कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक मान रहे हैं। इसके बाद हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें यूपी चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया है।

इस बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से भी राज्य में दलित मुख्यमंत्री बनाये जाने का दांव खेला गया था।

इसी तर्ज पर सीडब्ल्यूसी की बैठक में कर्नाटक में दलित मुख्यमंत्री चेहरे की मांग उठी। राज्य में मल्लिकार्जुन खड्गे को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर विचार किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...