रांची में यहां कमरे में फंदे पर झूलती मिली 19 साल की युवती, पुलिस हत्या-आत्महत्या की गुत्थी में उलझी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र से एक शाॅकिंग खबर है, जहां कोकर तिरिल बस्ती में रह रही एक 19 वर्षीया युवती की लाश उसी के कमरे में पफंदे पर झूलती मिली है।

इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सुनैना सिंह नामक यह युवती मूल रूप से लोहरदगा की रहने वाली थी।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने आत्महत्या की थी या फिर उसे हत्या के बाद फंदे पर लटका दिया गया था। घटना शुक्रवार देर रात की है।

युवती के शरीर पर खरोंच के निशान, कपड़े भी अस्त-व्यस्त

युवती के शव की गरदन और उसके आसपास के हिस्से में खरोंच के निशान मिले हैं और उसके शरीर पर पड़े कपड़े भी अस्त-व्यस्त हालत में थे।

वह तिरिल बस्ती में कुलदीप के मकान के तीन नंबर रूम में किराये पर रहती थी। उसके साथ एक अन्य युवती भी रहती थी। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद हरमू में रहने वाली मृतका की मां, बहन और समेत अन्य रिश्तेदार रिम्स पहुंचे।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देर रात मकान में रहने वाले अन्य युवकों को मृतका की सहेली ने सूचना दी कि सुनैना का कमरा बंद है। इसपर सभी उसके कमरे के बाहर पहुंचे और आवाज लगायी।

अंदर से आवाज नहीं आने पर अन्य किरायेदारों को शंका हुई। इसके बाद सभी ने कमरे में लगे दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर साड़ी के सहारे फंदे पर सुनैना का शव लटक रहा था।

उसी आवास में रहने वाले युवक और युवती शव को फंदे से उतारकर रिम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनैना को मृत घोषित कर दिया।

Share This Article