Latest Newsझारखंडस्वच्छता हम सभी को जिम्मेदारी के रूप में लेने की ज़रूरत: दुमका...

स्वच्छता हम सभी को जिम्मेदारी के रूप में लेने की ज़रूरत: दुमका DC

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: स्वच्छता कार्यक्रम के तहत डीसी, एसपी, एसएसबी कमांडेंट जिला प्रशासन के अधिकारी, एसएसबी के जवान सहित नेहरू युवा केन्द्र तथा एनसीसी के छात्रों ने रविवार को झाड़ू लगाकर गांधी मैदान की सफाई की।

जिलेवासियों से अपने आस-पास के माहौल को स्वच्छ रखने की अपील की। डीसी ने कहा कि वर्तमान समय में स्वच्छता एक महत्वपूर्ण विषय है और इसे हम सभी को जिम्मेदारी के रूप में लेने की आवश्यकता है।

स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वच्छता किसी मूल मंत्र से कम नहीं है। हमें स्वच्छता को अपनी जीवन शैली का अंग बनाना होगा।उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने आस-पास स्वच्छता सुनिश्चित करें।स्वच्छता केवल घरों तक नहीं सीमित रहे।

अपने घरों के आस पास,सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का वातावरण बना रहे इसे सुनिश्चित करना भी हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि जागरूक होकर स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन मे आत्मसात करने की जरूरत है।

स्वच्छता घरों के दरवाजे पर खत्म नहीं,घर के दरवाजे से शुरू होती है इसे सभी को समझना है। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि अपने घरों के साथ साथ अपने आस पास के परिवेश को भी स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है।

spot_img

Latest articles

चाकुलिया में व्यापारियों और प्रबुद्धजनों की बैठक में शामिल हुए आदित्य साहू

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला के...

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का अभिवादन

रांची : बजट सत्र के पहले दिन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने स्पीकर कक्ष...

झारखंड में सीओ से लेकर सीएम ऑफिस तक भ्रष्टाचार : रघुवर दास

रांची : झारखंड में सीओ से लेकर सीएम ऑफिस तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। खुलेआम...

खबरें और भी हैं...