Latest Newsझारखंडजमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन करा रहा जनजातीय संवाद का आयोजन

जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन करा रहा जनजातीय संवाद का आयोजन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से एक बार फिर जनजातीय संवाद का आयोजन किया जा रहा है। संवाद के इस आठवें संस्करण का आयोजन इस साल 15 से 19 नवंबर तक किया जाएगा।

इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। गत वर्ष की तरह ही, इस वर्ष भी संवाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगा।

कोरोना के कारण इस आयोजन को डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सीमित कर दिया गया है। कोरोना काल से पहले इस आयोजन की भव्यता देश ही नहीं, विदेशों से भी पर्यटकों व आदिवासी जीवनशैली में रुचि रखने वालों को खींच लाती थी।

संवाद के सोशल मीडिया हैंडल पर इस आयोजन का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बार आयोजन का टैग लाइन है-चिंतन करें, उत्सव मनाएं और फिर से कल्पना करें।

इसी टैग लाइन के आधार पर संवाद-2021 में विचार मंथन, संगोष्ठी व व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। छह-सात वर्षों में भारत के 27 राज्यों और 18 देशों की 117 जनजातियों के 30,000 से अधिक लोगों को इस आदिवासी सम्मेलन ने एक मंच दिया है।

अब यह एक ऐसा आयोजन बन चुका है जिसका आदिवासी समुदाय हर साल उत्सुकता से इंतजार करता है।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...