रामगढ़ में चुनाव समिति ने गुरुद्वारा साहिब के नए प्रधान को सौंपा प्रशस्ति पत्र

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सत्र 2021-24 के निर्वाचित नए प्रधान परमदीप सिंह कालरा उर्फ जानू को बुधवार को गुरुद्वारा साहिब में सुबह के दीवान के समय मुख्य चुनाव पदाधिकारी नरेंद्र सिंह चमन ने प्रशस्ति पत्र सौंपा। इससे पूर्व मुख्य ग्रंथि बाबा गुरजीत सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में सुबह की अरदास की।

इस दौरान चुनाव समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी नरेंद्र सिंह चमन, सदस्य सरदार इंद्रपाल सिंह छाबड़ा, गुरजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह गुजराल,

हरमिंदर सिंह जौली को मुख्य ग्रंथि बाबा ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर सरोपा देकर सम्मानित किया।

साथ ही, पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह गांधी और बलजीत सिंह बेदी को भी सरोपा देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत चुनाव कार्यालय में परमदीप सिंह कालरा उर्फ जानू का चुनाव पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।

संगत से किये वादों को पूरा करना होगी मेरी प्राथमिकता:परमदीप सिंह

मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा पहला प्राथमिकता एक ही है संगत से किए गए वादों को हर हाल में पूरा करना है। साथ ही गुरु नानक हॉस्पिटल को सुचारू रूप से चलाने के लिए उसे चालू कराना है।

श्रीगुरु नानक स्कूल पहुंचे परमदीप सिंह कालरा, हुआ स्वागत

नए प्रधान परमदीप सिंह कालरा उर्फ जानू अपने समर्थकों के साथ श्री गुरुनानक स्कूल पहुंचे। यहां सर्वप्रथम पूर्व प्रधान रमिंदर सिंह गांधी और स्कूल के प्राचार्य हरजाप सिंह ने बुके देकर स्वागत किया।

Share This Article