राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद और परमवीर अल्बर्ट एक्का को किया नमन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आज का दिन यानी 3 दिसंबर कई महान हस्तियों के नाम से जुड़ा हुआ है। आज झारखंड के लाल परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि है।

इसके अलावा भारत के प्रथम राष्ट्रपति और देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती है। इन अवसरों पर रांची में भी कई जगह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दोनों महान विभूतियों को नमन किया।

राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी मार्ग स्थित फिरायालाल चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद रांची के राजेंद्र चौक गए। यहां उन्होंने राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रांची के कई जगहों पर शहीद अल्बर्ट एक्का को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनके बलिदान दिवस पर उनसे जुड़े संस्मरण याद किए जा रहे हैं।

शहीद एक्का ने 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में अदम्य शौर्य का परिचय देकर देश का मान बढाया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि झारखंडी माटी के वीर सपूत, महान योद्धा परमवीर चक्र अल्बर्ट एक्काजी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन।

संघर्ष यात्रा के दौरान मुझे महान योद्धा के गांव जारी की वीर भूमि को नमन करने का सौभाग्य मिला था। वर्षों तक लचर व्यवस्था की भेंट चढ़ी इस भूमि को हमें मिलकर आदर और सम्मान देना है।

Share This Article