झारखंड : महिला थाना में तीन घंटे चला हाई वोल्टेज हंगामा, नाबालिग लड़की को अगवा कर शादी करने का है मामला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: नाबालिग लड़की को अगवा कर शादी करने के एक मामले में जिले का महिला थाना परिसर करीब तीन घंटे तक हंगामे का केंद्र बना रहा।

शादी.विवाह को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक.दूसरे से खूब तू.तू, मैं.मैं की। हंगामा करने वाली लड़की का आरोप था कि उसके

माता-पिता उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि वह मायके में नहीं, बल्कि अपने ससुराल में रहना चाहती है। वहीं, लड़की के परिवार वालों का दावा था कि बेटी नाबालिग है।

परिवार का दावा है कि बेटी काे घर में घुसकर अगवा किया गया है। परिसर में विवाद बढ़ता देख पुलिस बल ने दोनों पक्षों को वरीय अधिकारियों के समक्ष पेश किया। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं, परिजन अपनी बेटी को वापस पाने के लिए पुलिस कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

बेटी ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप

विवाद के बारे में धनसार थाना क्षेत्र निवासी लड़की ने बताया कि परिवार के उत्पीड़न के कारण उसने अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी। वह आठ माह की गर्भवती है।

वह अपने पति के साथ बहुत खुश है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। परिवार वाले उसे अपने साथ ले जाने के लिए अनावश्यक दबाव बना रहे हैं।

क्या कहते हैं लड़की के परिवार वाले

इधर, लड़की के परिवार वालों की ओर से पुराना बाजार निवासी सुजाता सिंह व अमरनाथ सिंह ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर बताया गया कि उसकी बेटी का अपहरण हुआ है।

बेटी नाबालिग है। वह प्राणजीवन अकादमी में कक्षा आठवीं की छात्रा है। राजकुमार पासवान, माता श्रीमती देवी एवं एक दूसरी महिला पूनम देवी के साथ मिलकर दो.तीन लोगों ने गत 28 नवंबर की शाम जबरन घर में घुसकर बेटी को अगवा कर लिया।

Share This Article