Jharkhand : प्रेमिका को बुलाया होटल, नहीं आई तो छठी मंजिल से कूद गया प्रेमी

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा दुमका: जिले में एक बेहद की दर्दनाक कहानी सामने आई है जहां प्यार में युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

शहर के बीचोबीच स्थित एक होटल के छठी मंजिल से प्रेमी ने कूद जान देने का प्रयास किया।

घटना नगर थाना क्षेत्र के चूहा बगान की है, जहां थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी निखिल राज ने प्रेमिका के होटल नहीं पहुंचने से छठी मंजिल से कूद जान देने का प्रयास किया।

युवक अशोका होटल से कूद जान देने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार युवक अपने प्रेमिका के साथ होटल डेट पर पहुंचा था, जहां प्रेमिका के नहीं आने से नाराज युवक ने छठी मंजिल से कूद जान देने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती करवाया।

मामले में नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।

पुलिस युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

होटल मालिक ने बताया कि तीन बजे लड़का अकेले रेस्टोरेंट आया। कर्मियों ने जब खाने का आर्डर मांगा तो उसने कह कहा कि वह एक मित्र के आने का इंतजार कर रहा है।

उसने किसी को फोन भी किया। 3.40 बजे उसने मोबाइल का स्विच आफ कर जेब में रख लिया। इसके बाद टहलते हुए होटल की छत पर चला गया। छह फीट की रेलिंग चढ़ने के बाद उसने छलांग लगा दी।

जिला स्कूल में ग्यारहवीं का छात्र है 

नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र साहू बताया कि किशोर के दोस्तों से पता चला कि वह शहर के बंदरजोड़ी मुहल्ले में चाचा के घर रहकर पढ़ाई करता है और इस समय जिला स्कूल में ग्यारहवीं का छात्र है।

उसके स्वजन देवघर में रहते हैं। दोपहर तीन बजे वह अशोका होटल के रेस्टोरेंट में आया।

देर तक अपने किसी साथी का इंतजार किया और फिर पांचवी मंजिल से जान देने के लिए कूद गया। गंभीर हालत में होटल के कर्मियों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

कमर की हड्डी टूट जाने की वजह से वह बोलने की स्थिति नहीं है। जिस कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है। दोस्तों से जानकारी मिलने के बाद देवघर से किशोर की मां अस्पताल पहुंची। वे भी कुछ नहीं बता पा रही हैं।

किशोर से बात नहीं होने के कारण यह बता पाना संभव नहीं है कि वह होटल में दोस्तों का इंतजार कर रहा था या फिर किसी युवती का। होटल के सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि उसने छलांग लगाई है।

Share This Article