वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से एक और कैंडिडेट ने वापस लिया नाम, अब मैदान में PM सहित सात कैंडिडेट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Varanasi Lok Sabha Seat : शुक्रवार को वाराणसी लोकसभा क्षेत्र (Varanasi Lok Sabha Seat) से एक और कैंडिडेट (Candidate) ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब यहां सात उम्मीदवार बचे हैं।

राष्‍ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी के प्रत्याशी पारस नाथ केसरी (Parasnath Kesri) ने अपना नाम वापस ले लिया है। आज नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी।

UP में तीन चरण के मतदान (Voting) अभी बाकी है। अब 20 मई पांचवें चरण और 25 मई को छठवें चरण का और सातवें चरण में पहली जून को वाराणसी (Varanasi) में वोटिंग है।

वाराणसी लोकसभा सीट (Varanasi Lok Sabha Seat) पर नामांकन पत्रों की जांच में 41 में से 33 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए थे।

इसमें भाजपा से प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi), कांग्रेस से अजय राय (Ajay Ray), बसपा से अतहर जमाल लारी, युग तुलसी पार्टी से कोलीशे्टी शिवकुमार, अपना दल कमेरावादी से गगन प्रकाश, राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति से पारस नाथ केशरी का पर्चा सही मिला था।

दो निर्दलीय दिनेश कुमार यादव और संजय कुमार तिवारी का पर्चा भी सही मिला। यही सात कैंडिडेट मैदान में रह गए हैं।

Share This Article