Latest NewsUncategorizedरामलला के दरबार में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने लगाई हाजिरी

रामलला के दरबार में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने लगाई हाजिरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Arvind Kejriwal Ayodhya: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने सोमवार को अपने परिवार संग श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में रामलला का दर्शन किया।

इस मौके पर मन्दिर में श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय उपस्थित रहे।

इस अवसर पर Arvind Kejriwal ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला, बहुत अच्छा लगा, इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। हमने भगवान से सबके लिए देश के लिए सुख शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि पूरे समाज और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है। Ayodhya में भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। प्रतिदिन लाखों राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे हैं, आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है।

धार्मिक आस्था वाला देश है भारत : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Maan ने कहा कि परिवार के साथ प्रभु राम के दर्शन हुए। लंबे समय से इच्छा थी, आज आना हुआ। भारत धार्मिक आस्था वाला देश है, कोई पर्व और कोई त्यौहार जब मनाया जाता है तो हम लोग इकट्ठे होकर मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे परिवार संग देश में तरक्की और सबसी खुशहाली सुख, शांति और भाईचारा की प्रार्थना की है। भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग है, फल फूल की अपनी सुगंध है, अयोध्या जाकर बहुत अच्छा लगा।

दोनो मुख्यमंत्री दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे और P[rotocol के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीरामलला के दर्शन पूजन किए।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...