Homeझारखंडझारखंड में इस बार एनडीए गठबंधन को 14 सीटें जीतनी है, बाबूलाल...

झारखंड में इस बार एनडीए गठबंधन को 14 सीटें जीतनी है, बाबूलाल मरांडी ने…

Published on

spot_img

Loksabha Elections: BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि इस बार NDA गठबंधन को 14 सीटें जीतना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 400 सीटें लेकर तीसरी बार देश की बागडोर संभालें, यही निवेदन करने आया हूं। मरांडी आज चाईबासा (Chaibasa) में लोगों को संबोधित कर रहे थे। वे सांसद प्रत्याशी गीता कोड़ा के नामांकन के अवसर पर चाईबासा पहुंचे थे।

मरांडी ने कहा कि BJP ने पिछले 10 वर्षों में देश और झारखंड के लिए काफी काम किया है। पार्टी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दिया है। इस दौरान सभी वर्गों के लिए काम किया। पिछली किसी भी सरकार ने अपने कार्यकाल में इतना काम नहीं किया। भाजपा जो कहती है, वह करती है।

झारखंड अलग राज्य भी BJP की देन है। झारखंड की लड़ाई वर्षों से लड़ी जा रही थी लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस राज्य की लोगों की भावना का कद्र नहीं किया। कभी सम्मान नहीं दिया।

यहां के नेता जयपाल सिंह और शिबू सोरेन (Shibu Soren) को खेलाते और खिलाते रहे लेकिन झारखंड राज्य नहीं बना।

BJP ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद झारखंड अलग राज्य बना देगी। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनते ही 15 नवंबर, 2000 को झारखंड अलग राज्य का गठन हो गया।

मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने से पहले गांव में सड़कें नहीं थी। बीमार होने पर लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे। केंद्र और राज्य में BJP की सरकार बनने पर पूरे देश और राज्य के गांव-गांव तक सड़कें बन गई। अब लोग राज्य के हर गांव में गाड़ी से जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 50 से 55 साल तक राज किया लेकिन उन्होंने गांव के लोगों की चिंता नहीं की। उनकी तकलीफ और दर्द को नहीं समझा।

मरांडी ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा भ्रष्टाचार के सहोदर भाई हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्ता में बैठे लोगों ने चार वर्ष में राज्य को लूटकर खोखला कर दिया है। यह लोगों में प्रचार कर रहे हैं कि Hemant Soren को BJP ने जेल में डाला है। उनका कोई कसूर नहीं है लेकिन ED द्वारा कोर्ट में दायर चार्जशीट को पढ़ लेने से यह पता चल जाएगा कि हेमंत सोरेन की करतूतें क्या है।

हेमंत सोरेन चोरों के सरगना बनकर बैठे हुए थे। उन्हें संरक्षण दे रहे थे। कोयला, पत्थर की तस्करी हो रही थी। फर्जी कागज बनाकर सेना और सरकारी जमीन को बेचा गया। ऐसा करने वालों को ED तो जेल में डालेगी ही।

NDA प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा कि सामने जो प्रतिद्वंदी है, उसके पास ना नीति है और ना नीयत। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने झारखंड के लोगों के साथ छल किया है। भोले भाले जनता को ठगने का काम किया है। उनके साथ धोखेबाजी की है। यहां की जनता को गर्त में धकेलना का काम किया है।

केंद्र सरकार की सभी योजनाओं पर बैरिकेड लगाने का काम किया है। हरियाली आंसू बहाने का काम झामुमो के नेता कर रहे हैं कि हमें तो कुछ ही मिल ही नहीं रहा है। राज्य के लिए इनकी सोच और दूर दृष्टि नहीं है।

सिंहभूम में 30 से 35 हजार बच्चे Drop Out हैं लेकिन सरकार की नींद नहीं खुल रही है। लोग पलायन कर रहे हैं। मजदूरों के लिए रोजगार मुहैया सरकार नहीं कर रही है।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...