Latest NewsबिहारBJP ने कहा था, अच्छे दिन लाएंगे, नहीं ला पाए, 4 जून...

BJP ने कहा था, अच्छे दिन लाएंगे, नहीं ला पाए, 4 जून को सुनहरे दिन होंगे, अखिलेश यादव ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Akhilesh Yadav in Maharajganj : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महाराजगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

इस दौरान Akhilesh Yadav ने कहा कि BJP ने कहा था अच्छे दिन लाएंगे, वो नहीं ला पाए। लेकिन, 4 जून को सुनहरे दिन होंगे। उत्तर प्रदेश में तमाम नौकरियां देनी थी, वो नहीं दे पाए, चाहे शिक्षा विभाग हो, चाहे पुलिस विभाग हो, हमारी सरकार आने पर सब जगह भरने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि Electoral Bond से पैसा वसूला, किसी को नहीं छोड़ा, वैक्सीन कंपनी से पैसा वसूला। ये चुनाव हमारा आपका तो है ही, ये आने वाली पीढ़ी का भी चुनाव है।

कहने को तो ये डबल इंजन की सरकार है, तो ये हांफने क्यों लगते हैं, महाराजगंज आते-आते। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, BJP वाले टेंट तो बड़े-बड़े लगा रहे हैं। लेकिन, उनके यहां जनता नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि यहां के सांसद जो हैं पूरे खजाने के मंत्री हैं, वित्त मंत्री हैं। सोचो इनके पास कितने खजाने की चाबी है, पूरे देश के पैसे का हिसाब-किताब है, बताओ महाराजगंज को क्या मिला? क्या चीनी मिल चालू हो गई? क्या नौकरी मिल गई?

4 जून को मंगल है और मंगल ही हो जाएगा, जिन्होंने कहा था अच्छे दिन लाएंगे, वो नहीं ला पाए, लेकिन 4 जून को सुनहरे दिन होंगे। 4 जून को मंगल के दिन ना केवल मित्र मंडली बदलेगी, मंत्रिमंडल बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदलेगा।

उन्होंने कहा कि BJP ने 26 लाख करोड़ के लगभग बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया।

हम अपने किसानों से कहकर जा रहे हैं कि 4 जून के बाद किसानों और गरीबों का कर्ज माफ करने का काम करेंगे। जो लोग 400 पार का नारा दे रहे थे, अब वो सातवें चरण तक आते-आते नारा भूल गए हैं और उन्हें डर लग रहा है हार ना जाएं। ये जो पसीना बहाया जा रहा है, वो इसलिए बहाया जा रहा है कि इस बार दिल्ली में जो लोग हैं, वो हटने जा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...