Latest Newsबिहारतेजस्वी ने अपने सरकारी आवास को बनाया कोविड केयर सेंटर, सरकार से...

तेजस्वी ने अपने सरकारी आवास को बनाया कोविड केयर सेंटर, सरकार से अपनाने की अपील

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

उन्होंने अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया है और अपने निजी कोष से वहां बेड, ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी है।

उन्होंने सरकार से इसे नियमानुसार अपनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में मरीजों के लिए मुफ्त खाने पीने की भी व्यवस्था होगी।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, अपने 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर तमाम जरुरी मेडिकल दवाओं, आवश्यक उपकरणों तथा खाने-पीने की निशुल्क सुविधाओं से सुसज्जित राजद कोविड केयर की स्थापना कर नियमानुसार इसे सरकार द्वारा अपनाने का अनुरोध और सौंपने का निर्णय लिया है।

तेजस्वी ने अपने सरकारी आवास को बनाया कोविड केयर सेंटर, सरकार से अपनाने की अपील

आवश्यकता पड़ने पर इसे विस्तारित किया जा सकता है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में आशा व्यक्त करते हुए लिखा, आशा है बिहार सरकार इस सकारात्मक पहल का स्वागत कर मानवीय हित में नियमानुसार इस कोविड केयर केंद्र का संचालन करेगी।

तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस सेंटर की तस्वीर भी अपलोड की है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के सभी विधायकों के लिए अस्पताल, पीएचसी, कोविड केयर सेंटर आदि के अंदर जाकर मरीजों और उनके परिजनों से मिलने और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए अनुमति मांगी थी।

इसके अलावा पत्र में कोविड केयर सेंटर खोलने और सामुदायिक किचन चलाने के लिए भी अनुमति की मांग की थी।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...