नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी, कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज

बिहार में सियासी हलचल तेज, सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की अहम मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और सत्ता संतुलन को लेकर चर्चाओं ने फिर पकड़ा जोर।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बिहार : बिहार की राजनीति में बीते कुछ दिनों से भारी उथल पुथल मच रही है। सीएम का चेहरा बदलने के बाद अब कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच नीतीश कुमार ने अपना आवास भी शिफ्ट कर लिया है। आज सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है जिसके बाद कयासों का दौर शुरु हो गया है।

20 मिनट तक चली सम्रट चौधरी और नीतीश कुमार की मुलाकात

सम्राट चौधरी ने करीब 20 मिनट तक नीतीश कुमार से बातचीत की है। इस बातचीत को बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इसमें संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और सत्ता संतुलन पर गहन चर्चा हुई।

सीएम ने एक्स पर तस्वीरें साझा की है

सीएम सम्राट चौधरी ने एक्‍स पर इस मीटिंग की तस्‍वीरें साझा की हैं। सीएम ने एक्स पर लिखा- आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई।

इससे पहले दिन की शुरुआत में ही नीतीश कुमार ने दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात की। साथ ही पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी बातचीत की। इन लगातार बैठकों ने सियासी हलकों में अटकलों को और तेज कर दिया है।

बिहार में मंत्रिमंडल गठन को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। नए सरकार में मंत्रियों को लेकर कयास भी लगने तेज हो गए हैं। सीएम और नीतीश कुमार के मुलाकात के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बिहार में कैबिनेट विस्तार हो जाए।

 

 

 

 

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.