
बिहार: बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मच रही है। सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद बिहार में अब नेताओं के आवास भी शिफ्ट कराए जा रहे हैं। नीतीश कुमार के आवास बदलने के बाद अब पूर्व सीएम राबड़ी देवी को भी अपना आवास छोड़ना पड़ेगा । बता दें राबड़ी देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड खाली करने का नोटिस भवन निर्माण विभाग से दिया गया है।
15 दिनों की दी गई मोहलत
बिहार भवन निर्माण निगम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जो मंत्री अब पद पर नहीं हैं, वे 15 दिनों के भीतर सेंट्रल पूल के तहत आवंटित अपने सरकारी आवास खाली कर दें।
भवन निर्माण विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है। विभाग ने कहा है कि मंत्री पद समाप्त होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर सरकारी आवास खाली करना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद कई पूर्व मंत्री अब तक सरकारी आवास में रह रहे हैं, जिस कारण यह नोटिस जारी करना पड़ा।
यदि तय समय सीमा के भीतर आवास खाली नहीं किया जाता है, तो मामला सक्षम अधिकारी के पास भेजा जाएगा।

