झारखंड

BJP अपने दोषों का ठीकरा वर्तमान सरकार पर फोड़ रही : हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि उनकी सरकार की लोकप्रियता (Popularity) जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे-वैसे BJP वालों के पेट में दर्द हो रहा है।

विपक्ष मूलवासी आदिवासियों (Native Tribals) को भड़काने का काम कर रहा है लेकिन इस साजिश को राज्य की जनता ने पहचान लिया है।

BJP अपने दोषों का ठीकरा वर्तमान सरकार पर फोड़ रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को UPA विधायकों की बैठक समाप्त होने के बाद आवास के बाहर बने मंच से मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर हाथ जोड़ कर वहां मौजूद लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कल हम ED ऑफिस गये थे।

BJP ने राज्य और युवाओं की बद से बदतर स्थिति बना दी

लगभग आठ घंटों तक उनके सवालों का जवाब दिया। हमने उनसे कहा कि आपने जो आरोप लगाये हैं क्या यह दो साल में पूरा हो सकता है।

ED का कहना है कि यह दो साल का आरोप नहीं हैं। हमने उनसे कहा कि अगर आप ईमानदारी से दूध का दूध और पानी का पानी करोगे तो सरकार का पूर्ण समर्थन एजेंसियों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि आखिर गैर BJP शासित राज्यों पर ही ED की कार्रवाई क्यों हो रही है। आजतक सिर्फ व्यापारी ही देश का करोड़ों रुपये लेकर विदेश भाग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि BJP ने राज्य और युवाओं की बद से बदतर स्थिति बना दी है। दूसरी तरफ आदिवासी मूलवासी बच्चों को आज हमारी सरकार BDO, CO बना रही हैं। रोजगार की व्यवस्था हो रही है। इंजीनियरिंग पर नियुक्ति हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष करना हम गरीबों के लिए सर्दियों का इतिहास रहा है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) को भी इन लोगों ने परेशान किया, लेकिन क्या हुआ। आज शिबू सोरेन के ऊपर कोई भी दाग नहीं है।

मंच पर मंत्री मिथलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, चंपई सोरेन, सांसद विजय हांसदा, महुआ माजी, विधायक अनूप सिंह, सरफराज अहमद, इरफान अंसारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित अन्य उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं की लगातार जुट रही भीड़

दूसरी ओर राज्य के विभिन्न जिलों से JMM कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंचे। इस कारण राजधानी रांची के VIP सड़क कांके रोड सहित अन्य सड़कों पर जाम लग गया।

हालांकि, अधिकतर JMM कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में जुटे हैं। जहां वे नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का समर्थन कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं की लगातार जुट रही भीड़ की वजह से कांके रोड स्थित प्रेमसंस मोटर के पास से रूट डायवर्ट (Route Divert) कर दिया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker