बोकारो में BSL कर्मी की संदेहास्पद मौत, बिस्तर पर मिली लाश, शरीर पर…

मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, मामले को लेकर पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: BSL कर्मी का शव (BSL Worker’s Body) उसके कमरे में संदेहास्पद स्थिति में मिला है। बता दें कि मृतक के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं।

मौत के करणों का पता नहीं

मामले की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले को लेकर पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

मृतक का परिचय

घटना बोकारो स्टील सिटी (Bokaro Steel City) के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8ए की है। जहां के क्वार्टर संख्या 1540 में रहने वाले बोकारो स्टील के कर्मी सतीश कुमार का शव कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला है।

सतीश कुमार बोकारो स्टील के ब्लास्ट फर्नेस संख्या एक में कार्यरत थे। मृतक के गले और शरीर पर जख्म के निशान भी मिले हैं

बिस्तर पर मिला शव

सतीश कुमार घर में अपने परिवार वालों के साथ रहते थे। उनकी मौत की सूचना घरवालों ने साथ काम करने वाले कर्मियों को दी, जब ये लोग घर पहुंचे तो शव को बेड पर पाया।

जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही हरला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, परिवार वालों ने शव को बोकारो जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है।

Share This Article