Latest Newsक्राइमगिरिडीह में मवेशी चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

गिरिडीह में मवेशी चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको गांव में गुरुवार की रात मवेशी चोरी करने आए चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

इनमें से दो चोर किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। जबकि तीसरे चोर की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली। गांव पहुंचकर पुलिस घायल युवक को अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात तीन चोर खेतको गांव निवासी दशरथ महतो के घर घुसे थे। तीनों गृहस्वामी दशरथ के घर मवेशी चोरी करने घुसे थे।

इस वक्त परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। इसी दौरान घर में हो रहे खटपट की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। इसके बाद सबों ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया।

लेकिन दो चोर भागने में सफल रहे। लेकिन एक चोर को पकड़ लिया। हल्ला मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पकड़े गए चोर की जमकर धुनाई कर दी।

जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शुक्रवार सुबह बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और बेहोशी की हालत में पड़े चोर को अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस युवक की पिटाई करने वाले ग्रामीणों की पहचान करने में जुट गई है।

घटना की पुष्टि करते हुए बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Latest articles

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

बसिया में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत, एक गंभीर

Auto filled With School Children Overturned in Basia: गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र...

राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को

Rajya Sabha elections on March 16: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा...

खबरें और भी हैं...