चाईबासा में पति-पत्नी हत्याकांड का उद्भेदन, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम ( चाईबासा ) के टोंटो में हुए पति-पत्नी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस जांच के क्रम में सभी आरोपित फरार हो गए थे। इसी बीच आरोपितों के चाईबासा में होने की सूचना मिली।

एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर इनकी गिरफ्तारी के लिए टोंटो थाना प्रभारी सागेन मुर्मू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

पुलिस जांच में पता चला कि जमीन विवाद में भाई ने ही अपने भाई और भाभी की हत्या कर दी थी।

टीम ने छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी नुरिया और उसके सहयोगी बुढ़न सिंह अंगरिया को चाईबासा शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से गिरफ्तार कर लिया ।

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि पुश्तैनी जमीन के विवाद की वजह से उन्हाेंने पति-पत्नी की हत्या की।

रोवाम बाजार से लौटने के दौरान दोनों को महाबुरू पहाड़ी के पास पकड़ कर बंधक बना लिया गया। इसके बाद दोनों को लाठी डंडे से पीटा गया।

फिर जंगल में ले जाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया था।

पुलिस के अनुसार बीते 30 जनवरी को पति-पत्नी का अधजला शव पुलिस ने जंगल से बरामद किया था । इनकी पहचान टोंटो थाना क्षेत्र के बुंडू गांव निवासी गोमिया केराई और पत्नी मिजू केराई के रूप में गई थी।

एक दिन पूर्व बेटे ने अपने माता-पिता के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। चाचा नुरिया केराई और तीन अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया था।

Share This Article