झारखंड में कोरोना के 2272 एक्टिव मामले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में अब रोज नए मरीज मिलने का आंकड़ा 300 से भी नीचे आ गया है।

इस बीच राहत की बात है कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा हो रही है। बुधवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 412 लोग स्वस्थ हुए हैं।

इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 264 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना से धनबाद से एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में कोरोना के सक्रिय दो हजार, 272 मामलों में सबसे अधिक 787 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,12 हजार, 803 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, दस हजार, 410 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 111 नए केस पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से मिले हैं । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 38, बोकारो चार, चतरा से आठ, देवघर से तीन, धनबाद से आठ, दुमका से सात, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 111 , गोड्डा से 14, गुमला से एक, हजारीबाग से चार,

खूंटी से एक, लातेहार से 29, लोहरदगा से दो, पाकुड़ से 20, पलामू से सात, रामगढ़ से दो, सरायकेला से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से तीन मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 32 हजार, 169 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 23 लाख, तीन हजार, 541 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से दो हजार, 272 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 24 हजार, 583 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 314 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.24 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है

Share This Article