बिहार

मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा खाने लालू के घर पहुंचे CM नीतीश, सियासी गलियारे में…

CM Nitish Kumar on Makar Sankranti: बिहार समेत देश के अनेक भागों में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बिहार में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन विशेष तौर पर दही-चूड़ा (Dahi-Chuda) के भोज का भी आयोजन होता है। ‎

जिसमें दही का ‎तिलक लगाकर मेहमानों का स्वागत ‎किया जाता है। ले‎किन इस बार का दही-चूड़ा भोज बदला-बदला सा ‎दिखाई ‎दिया। लालू यादव के ‎निवास पर आयो‎‎‎जित दही-चूड़ा का यह भोज सियासी गलियारे में खूब चर्चा का विशेष बना हुआ है।

CM Nitish reached Lalu's house to eat curd-chuda on Makar Sankranti, in the political corridor…

लालू प्रसाद के घर पहुंचे नीतीश कुमार

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के घर होने वाले दही-चूड़ा भोज में बिहार के CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी शा‎मिल हुए। वह हमेशा की तरह लालू यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के इस दही चूड़ा भोज में शामिल होने के लिए उनके आवास पहुंचे थे।

लेकिन, इस बार के भोज की तस्वीरें कई मायनों में थोड़ी अलग नजर आ रही थीं। दरअसल इस बार नीतीश कुमार जब लालू यादव और राबड़ी देवी के घर से निकले तो उनके माथे पर दही का तिलक नहीं नजर आ रहा था।

इसके साथ ही जिस तरह हर बार लालू यादव, राबड़ी देवी और उनके परिवार के सदस्य विशेष रूप से नीतीश कुमार का स्वागत करने गेट तक आते थे इस बार ऐसा कुछ नहीं दिखा।

बता दें ‎कि 2015 में राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा भोज के दौरान जिस तरह लालू यादव ने खुद नीतीश कुमार के माथे पर दही का तिलक लगाते हुए विजयी होने का आशीर्वाद दिया था और उसके बाद महागठबंधन को चुनाव में बड़ी जीत भी मिली थी।

CM Nitish reached Lalu's house to eat curd-chuda on Makar Sankranti, in the political corridor…

बिहार में सियासी पारा हाई

लेकिन, अब बार लालू यादव के यहां दही चूड़ा भोज के दौरान कई पुरानी तस्वीरें नहीं देखने को मिली। CM नीतीश के माथे पर दही का तिलक नहीं होने पर बिहार में सियासी पारा हाई हो गया है।

बिहार के डिप्‍टी CM तेजस्‍वी यादव ने कहा कि प्रदेश में जबसे महागठबंधन की सरकार बनी है, BJP नर्वस है। उन्‍होंने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार साथ आए और अब बिहार में युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं।

आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई और जातिगत सर्वे भी कराया गया। हम लोग किए गए वादों को पूरा कर रहे हैं, जिससे कुछ लोगों को डर बन गया है।

बता दें ‎कि राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में CM नीतीश कुमार इस बार महज दस मिनट तक ही रुके और इसके बाद वो वापस अपने आवास एक अणे मार्ग लौट गये।

यही नहीं जब नीतीश कुमार राबड़ी आवास से बाहर निकले तो उनसे जब पत्रकारों ने तिलक नहीं लगाने को लेकर सवाल पूछा तो नीतीश कुमार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ मीडिया कर्मियों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए बाहर निकल गए।

CM Nitish reached Lalu's house to eat curd-chuda on Makar Sankranti, in the political corridor…

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker