रामगढ़, बोकारो और धनबाद में शीतलहर की चेतावनी

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cold Wave Warning: राज्य में दिन-प्रतिदिन ठंड (Cold) में बढ़ोत्तरी हो रही है। लगातार चल रही हवा से ठंड काफी बढ़ गयी है। राजधानी रांची में शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया रहा।

ठंडी हवाओं की वजह से कनकनी बढ़ गई। दिन ढलने के बाद आसमान साफ हो गया लेकिन ठंड के असर में कोई कमी नहीं देखी गयी। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने तापमान में अभी और गिरावट की उम्मीद जताई है।

2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहने का अनुमान

मौसम केंद्र ने शुक्रवार को चेतावनी (Alert) जारी करते हुए कहा है कि 15 दिसंबर तक तीन जिलों के लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।

रांची से सटे रामगढ़ के साथ बोकारो और धनबाद जिले में भी कहीं-कहीं शीतलहर (Cold Wave) चलेगी। न्यूनतम तापमान में अभी कोई बड़ा बदलाव होता नहीं दिख रहा है लेकिन दो दिन तक इसके सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहने का अनुमान है।

इस संबंध में रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक Abhishek Anand ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेंटीग्रेड पलामू के डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया।

सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में रहा। अगले पांच दिनों तक सुबह में कोहरा रहेगा। तापमान लगभग दो से चार डिग्री तक गिरने का संभावना है।

Share This Article