लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार, पार्टी MP शशि थरूर ने बताया…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 के लिए Congress अपना घोषणा पत्र जल्द ही जारी कर सकती है। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है।

घोषणा पत्र का मसौदा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को सौंपा जा चुका है। घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने के लिए कार्यसमिति में भेजा जाना भी तय माना जा रहा है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र के लिए तैयार मसौदे में आर्थिक कल्याण और न्याय को प्रमुखता से रखा गया है। सांसद शशि थरूर ने इसके संकेत भी दिए हैं।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पार्टी के सांसद शशि थरूर ने कहा कि गंभीर और गहन बैठकों के बाद घोषणा पत्र का मसौदा तैयार किया गया है। इस मसौदे को Mallikarjun Kharge को सौंप दिया गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे इस घोषणा पत्र की समीक्षा के बाद इसे कार्य समिति को सौंपने का निर्णय लेंगे।

कार्य समिति इसमें संशोधन कर सकती है या इसे मंजूरी दे सकती है। एक बार जब इसे मंजूरी मिल जाती है, तभी इसे अआधिकारिक ताैर पर साझा किया जा सकता है।

कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने यह भी कहा, “ मैं मोटे तौर पर कह सकता हूं कि कांग्रेस घोषणापत्र में भारत के लोगों की आर्थिक भलाई को लेकर विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रही है। जाे हमारे लिए प्रमुख है। इसके अलावा हम सभी प्रकार के मुद्दों को कवर करते हैं।

शशि थरूर ने कहा, “न्याय एक बड़ा विषय है। हम अपने समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाना चाहते हैं, विशेष रूप से उन लोगों को जो वंचित हैं। न्याय यह एक व्यापक अवधारणा है… जब घोषणा पत्र सामने आएगा, तब आप देखेंगे।”

Share This Article