रांची में कोरोना का पहला केस!, फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव कोरोना पॉजिटिव, रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

COVID-19 Case: झारखंड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सदस्य लाल विजय शाहदेव कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

शाहदेव ने बताया कि वह वर्तमान में रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती हैं और डॉ. मोहित नारायण की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

मुंबई से लौटते वक्त बिगड़ी तबीयत

लाल विजय शाहदेव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 22 मई को मुंबई से रांची लौटते समय फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।

रांची पहुंचने पर उनकी COVID-19 जांच की गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें तुरंत सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लोगों से जांच की अपील

शाहदेव ने बताया कि वह झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सदस्य के रूप में कुछ फिल्मों का प्रिव्यू करने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण यह संभव नहीं हो सका।

उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें सिरदर्द, बदन दर्द, बुखार, खांसी या सर्दी जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो वे तुरंत कोरोना जांच करवाएं और डॉक्टर से सलाह लें।

Share This Article