Latest Newsझारखंडशर्मनाक! बाबाधाम पूजा करने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जंगल लेकर...

शर्मनाक! बाबाधाम पूजा करने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जंगल लेकर गए ; दिया वारदात को अंजाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: दुमका जिले के जरमुंडी की 28 साल की महिला से देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लेटवावरण गांव के समीप चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

देवघर में बाबाधाम के दर्शन कर वापस घर जा रही थी। तभी वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने शनिवार को नगर थाने में शिकायत की है।

पुलिस को बताया कि पति बंगलुरु में काम करता है। शुक्रवार को बाबाधाम पूजा करने आई थी।

पूजा के बाद देर शाम बस पकड़ने प्राइवेट बस स्टैंड गई। तभी पूर्व परिचित युवक बाइक से आ गया। महिला ने बताया कि पूजा करने आई थी, अब घर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी है।

महिला ने की थाने में शिकायत

युवक ने कहा कि वह उसे छोड़ देगा। मना किया, पर वह जिद करने लगा। तब वह उसके साथ बाइक पर चल दी। वह लेटवावरण गांव के पास जंगल में ले गया। तब तक दूसरी बाइक से उसके तीन अन्य दोस्त आए।

चारों ने गलत काम किया और भाग गए। वह मदद के लिए गुहार लगा रही थी। तभी वहां से गुजर रहे क्षेत्र के एक युवक की नजर पड़ी। वो उसे अपने घर रात में शरण दी। सुबह देवघर छोड़ा। महिला ने नगर थाना में शिकायत की है।

पति बंगलुरू में करते हैं काम

वहां चूड़ियों के टुकड़े मिले हैं। महिला थाना में मामला दर्ज हुआ है। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच भी कराई गई। सभी आरोपित मोहनपुर के हैं। उनकी पहचान हो गई है।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला की उम्र करीब 28 वर्ष है और उसका पति बंगलुरू में काम करता है।

विशेष टीम का हुआ गठन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी को देवघर के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने विशेष टीम बनाई है।

टीम में एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव के अलावा महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी, कुंडा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, नगर थाना के एसआइ यशवंत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, संजीत कुमार हैं।

टीम ने शनिवार की शाम घटनास्थल का मुआयना किया।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...