राजधानी रांची का विकास, साफ-सफाई प्रोफेशनल कांग्रेस की प्राथमिकता: आदित्य विक्रम जयसवाल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल की लगातार पहल पर रांची नगर निगम की टीम ने रातू रोड बजरा में जमे गंदे पानी एवं कचरों के अंबार को साफ सफाई कर दुरुस्त किया।

इस मुहिम को देखते हुए क्षेत्र की जनता ने प्रोफेशनल कांग्रेस के कार्यों की सराहना तथा उनके सामाजिक कार्यों के साथ हमेशा रहने की बात कही।

जयसवाल ने कहा- रांची शहर को संवारना है 

जयसवाल ने गुरुवार को कहा कि रांची शहर को संवारने एवं उनकी साफ-सफाई रखने के प्रति प्रोफेशनल कांग्रेस हमेशा प्रयत्नशील हैं। रांची का विकास हर स्तर से करना हमारे प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि आगे भी इसी उत्साह जोश के साथ जनसेवा के  प्रति हमारी पूरी टीम तत्परता के साथ काम करेगी।

नगर निगम की टीम ने गन्दे पानी निकालने का काम किया

कहा कि नगर निगम की टीम ने गन्दे पानी निकालने का काम किया। लेकिन रोड और नाली बनाने का काम नहीं हुआ तो इस क्षेत्र के 200 घरों की स्थिति नारकीय ही रह जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस  स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं जन समस्याओं को लेकर एक मुहिम के तहत रांची शहर वासियों  को सेवा प्रदान की जा रही है।

जनता के सहयोग से ही शहर की हर समस्याओं का निदान किया जा सकता है।

मौके पर ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुमित साहू,सुरेंद्र गोप, बिट्टू गोप, पारस गोप, सती देवी, दुर्गेश अग्रवाल,राजीव चौरसिया, विक्की गोप, सूरज झा, गौरव आनंद, पुनीत कुमार, आयुष अग्रवाल इत्यादि लोग मौजूद थेl

Share This Article