धनबाद में यहां बंद पड़े ऑफिस में अचानक उठने लगीं आग की लपटें, मची अफरातफरी

झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिला में एक बंद पड़े BSNL की Telephone Exchange Office में आग लग गई। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BSNL Office Caught Fire: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिला में एक बंद पड़े BSNL की Telephone Exchange Office में आग लग गई। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने पहल करते हुए गैलेन व डब्बे से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद Fire Brigade की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और उन्होंने पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया।

ये घटना केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ पुल Main Road की है। यहां एक BSNL का Telephone Exchange Office है, जो बंद पड़ा हुआ है।

क्या हुआ नुकसान

जानकारी के अनुसार BSNL की कई दस्तावेज के अलावा काफी संख्या में Telephone भी दफ्तर में रखे हुए थे। इस आग से कई दस्तावेज और कई फोन जल गये।

स्थानीय निर्वतमान पार्षद कृष्णा राउत ने बताया कि शनिवार सुबह बंद पड़े Office में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जिसके बाद लोगों की नजर पड़ी।

इस तरह आग पर पाया गया काबू

लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी की व्यवस्था की। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की दमकल वाहन भी मौके पर पहुंची और पूरी तरह से आग को बुझा दिया।

Share This Article