Latest Newsझारखंडगुप्त सूचना के आधार पर 8.5 kg गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर 8.5 kg गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Youth Arrested with Ganja : Dhanbad SSP के निर्देश पर बाघमारा अनुमंडल (Baghmara Subdivision) पुलिस ने महुदा पुलिस के सहयोग से बाइक से ले जा रहे करीब 8.5 kg गांजा के साथ 27 वर्षीय गोरंगो रवानी को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

गिरफ्तार युवक की बाइक और मोबाइल को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

पुलिस ने दावा किया है कि इस गिरोह के मास्टरमाइंड को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महुदा पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

बंगाल से गांजा की तस्करी की मिली थी गुप्त सूचना

सिजुआ स्थित बाघमारा SDPO कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर DSP आनंद ज्योति मिंज ने कहा कि शनिवार को SSP को एक बाइक पर दो सवार युवकों के द्वारा बंगाल से गांजा की तस्करी किये जाने की सूचना मिली थी।

सूचना के आलोक में तत्काल Anti Crime जांच किये जाने का निर्देश बाघमारा अनुमंडल पुलिस को दिया गया।

जिसके के बाद उनके नेतृत्व में NH 32 मुख्य मार्ग पर तत्काल जांच लगाया गया। कपूरिया महुदा सीमा क्षेत्र स्थित कतरी नदी के समीप कपूरिया की ओर से एक बाइक पर दो सवार पहुंचा। पुलिस को देखते ही वे लोग भागने लगे। जिसमें एक को Police ने खदेड़ कर पकड़ लिया व एक भागने में सफल रहा।

पकड़े गए युवक के पास से चार बैग में रखे पीले प्लास्टिक में अवैध गांजा जिसका कुल वजन 8.481 किलोग्राम जब्त किया गया। पुलिस फरार युवक को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।

गिरफ्तार युवक की आपराधिक इतिहास का भी पता कर रही है। इस मामले की महुदा थाना कांड संख्या 29/2024 के तहत FIR दर्ज किया गया है।

spot_img

Latest articles

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

खबरें और भी हैं...

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...