Latest Newsझारखंडढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने झारखंड सरकार के खिलाफ दायर...

ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने झारखंड सरकार के खिलाफ दायर किया मुकदमा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो (Dhullu Mahto) की पत्नी सावित्री देवी (Savitri devi) ने झारखंड सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। साथ ही धनबाद पुलिस पर भी याचिका दायर की है।

सावित्री देवी (Savitri devi) ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत में मानवाधिकार हनन आरोप लगाते हुए याचिका दायर की।

हेमंत सरकार पर लगाया आरोप

इस बाबत शनिवार को वरीय अधिवक्ता SN मुखर्जी, विदेश दा और राधेश्याम गोस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से ये सरकार सत्ता में आयी है तब से बाघमारा के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो को परेशान किया जा रहा है।

हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) राजनीतिक विद्वेष के कारण उन्हें पुराने मामलों में फंसाकर जेल में बंद किया है।

क्योंकि वे हमेशा सरकार की नीतियों का विरोध करते थे। यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 21 के तहत दिए गए अधिकार का उल्लंघन है।

वरीय अधिवक्ता SN Mukherjee की दलील सुनने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत ने सुनवाई के लिए 8 फरवरी की तारीख तय की है।

ढुल्लू महतो को धनबाद पुलिस ने विभिन्न मामलों में फंसाया- सावित्री देवी

ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने SSP पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि विधायक के खिलाफ मुकदमा करते रहो।

इसके बाद से ही उनको विभिन्न मामलों में फंसा दिया, ताकि वे जेल से बाहर न निकले। यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। सावित्री देवी ने सभी मामलों की CBI से जांच कराने की मांग की है।

सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि सर्वाेच्च न्यायालय (Supreme Court) द्वारा अरणेश कुमार के मामले में दिए गए दिशा-निर्देशों का धनबाद पुलिस ने उल्लंघन किया है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...