Latest Newsझारखंडदेश में ‘इंडिया’ गठबंधन की एकता उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम...

देश में ‘इंडिया’ गठबंधन की एकता उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक मजबूत, दीपांकर भट्टाचार्य ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Conference of ‘INDIA’ Alliance in Koderma: ‘INDIA ‘ गठबंधन, कोडरमा का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन झुमरीतिलैया शिव वाटिका (Jhumritilaiya Shiv Vatika) में हुई।

अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने जबकि संचालन माले नेता इब्राहिम अंसारी ने किया।

सम्मेलन में भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉ. दीपांकर भट्टचार्य,राजद नेता सह श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बड़कागांव कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, कांग्रेस कोडरमा प्रभारी शहजादा अनवर, माले नेता Rajkumar Yadav के अलावे कोडरमा लोकसभा के भाकपा-माले प्रत्याशी विनोद सिंह बतौर वक्ता मुख्य रूप से शामिल हुए।

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश भर में इंडिया गठबंधन की एकता उत्तर से दक्षिण-पूरब से पश्चिम तक मजबूत हुई है। कोडरमा में यह चुनाव देश को आगे बढ़ाने के लिए हो रहा है।

मंत्री और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि कोरोना के समय हवाई चप्पल पहनने वालो को गठबंधन सरकार ने हवाई जहाज से वापस लाया था। सरकार ने जल, जंगल जमीन के मुद्दे पर क्रांतिकारी कदम उठाई।

Hemant सरकार की लोकप्रियता से BJP की केंद्र सरकार बौखला गयी। उम्मीदवार Comrade विनोद सिंह ने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा सत्ता में भाजपा रही है। पिछले 10 सालों से BJP केंद्र में सरकार चला रही है।

लेकिन कोडरमा- गिरिडीह इलाके में सबसे ज्यादा पलायन हुआ। इन मजदूरों के लिए BJP ने कोई नीति तो नही बनाई, लेकिन पलायन करने के लिए ट्रेन रुकवाने का श्रेय जरूर ले रही।

भाकपा माले के राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि भाजपा ने कोडरमा के ढिबरा,पत्थर व्यवसाय को बर्बाद कर दिया। ढिबरा, पत्थर और क्रशर से लाखों लोगों का जीवन यापन चलता था। लेकिन भाजपा ने गरीबों के पेट पर लात मार व्यवसाय को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए शिक्षा क्षेत्र की कोई उपलब्धि जनता को गिना नहीं पा रही।

बड़कागांव के कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि कोडरमा के लोग बिजली-पानी के लिए भी परेशान है। कोडरमा का मान सम्मान ढिबरा पत्थर, क्रशर पर BJP की टेढ़ी नजर है। ढिबरा मजदूरों की हक़ की बात ना संसद में उठी, ना उनकी आवाज सड़क पर भाजपा ने उठाई। सम्मेलन को इंडी गठबंधन के घटक दलों के नेताओ ने संबोधित किया।

spot_img

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बंगाल की मतदाता सूची पुनरीक्षण में न्यायाधीश अधिकारी होंगे तैनात

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में पश्चिम बंगाल में विवादों...

फरवरी में ही झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, चाईबासा में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान

रांची : झारखंड में फरवरी का तीसरा सप्ताह समाप्त होने से पहले ही गर्मी...

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे और दामाद की क्रिमिनल रिवीजन मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे...

विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)...

खबरें और भी हैं...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बंगाल की मतदाता सूची पुनरीक्षण में न्यायाधीश अधिकारी होंगे तैनात

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में पश्चिम बंगाल में विवादों...

फरवरी में ही झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, चाईबासा में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान

रांची : झारखंड में फरवरी का तीसरा सप्ताह समाप्त होने से पहले ही गर्मी...

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे और दामाद की क्रिमिनल रिवीजन मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे...