What's Hot

    दर्दनाक हादसा : रांची-टाटा रोड में तीन बच्चों की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

    August 9, 2022

    BJP ने JDU को अपमानित किया: नीतीश कुमार

    August 9, 2022

    CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने का किया दावा

    August 9, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • दर्दनाक हादसा : रांची-टाटा रोड में तीन बच्चों की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
    • BJP ने JDU को अपमानित किया: नीतीश कुमार
    • CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने का किया दावा
    • चाईबासा में भालू ने चार लोगों पर किया हमला, घायल
    • रामगढ़ में पांडे गिरोह के अमित बख्शी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    • ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की जांच के लिए कमेटी के गठन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका
    • देश में नया IIT स्थापित करने का कोई प्रस्ताव नहीं
    • कपिल सिब्बल के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने के लिए अटॉर्नी जनरल को पत्र
    Tuesday, August 9
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»झारखंड»झारखंड : कॉल आया तो रात के अंधेरे में युवती निकली बाहर, सुबह घर के बाहर मिली लाश
    झारखंड

    झारखंड : कॉल आया तो रात के अंधेरे में युवती निकली बाहर, सुबह घर के बाहर मिली लाश

    NewswrapBy NewswrapJanuary 13, 2022Updated:January 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हांसापाथर गांव के टंडी टोला में बीती रात 25 वर्षीय युवती बासमती हेम्ब्रम पुत्री बाजुन किस्कू की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई।

    मृतका के पिता बाजून किस्कू ने बताया कि वह पत्नी सुनीता मुर्मू के साथ ससुराल शिवलीबोना गया हुआ था और घर पर बासमती हेम्ब्रम और उसकी दादी थी।

    उसकी दादी ने बताया कि रात के लगभग 12 बजे किसी का कॉल आया और युवती बाहर निकल गई। हालांकि, दादी ने मना किया लेकिन युवती ने उसे समझा-बुझाकर सुला दिया और बाहर निकल गई।

    उसकी दादी ने मोटरसाइकिल की आवाज भी सुनी और आगंतुक का अंधेरे के कारण सिर्फ पैर ही देख पाई।

    सुबह जब उसकी दादी उठ कर बाहर आई तो घर के बाहर ही युवती की कुचली हुई शव पड़ी हुई थी।

    शव को देखकर प्रतीत होता है कि युवती को अगल बगल में ही कहीं मारकर शव को घर के सामने डाल दिया गया है।

    सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस एसके प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची और मामले के उद्भेदन में लग गई। शव के पास पुलिस को खून से सना हुआ पत्थर, एक हंसिया, काला माला और रबर बैंड मिला है।

    पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

    मामले में एसडीपीओ, सदर मो नूर मुस्तफा ने बताया प्रथम दृष्टया में पत्थर कूचकर हत्या प्रतीत होता है। पुलिस मामले में शव को कब्जे में लेकर जांच करते हुए हत्या के कारणों को खंगालने मे जुटी है।

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.