महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड के जमालउददीन अंसारी को बाइक की चाबी देकर किया सम्मानित

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: मुंबई में सितंबर माह में इंडिगो पेंटस की ओर से हुई प्रतियोगिता में दुमका के जमालउददीन अंसारी ने टाप कर दुमका ही नहीं झारखंड का मान बढ़ाया है।

रविवार को मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में दूर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विजेता जमालउददीन अंसारी को बाइक की चाबी देकर सम्मानित किया।

कंपनी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें दुमका के जमाल समेत देश के 20 प्रतिभागियाें ने भाग लिया था। झारखंड से एक मात्र जमाल का चयन हुआ था।

झारखंड के एक युवक के विजेता बनने पर कंपनी की ओर से रविवार को जमाल को मुंबई बुलाया गया, जहां महेंद्र सिंह धोनी ने जमाल को पुरस्कार के रूप में एक बाइक दी।

जमाल मूल रूप से साहिबगंज के भोगनाडीह का रहने वाला है और उसकी शादी काठीकुंड के हटिया के समीप हुई है।

अभी वह शिवपहाड़ स्थित विजयश्री कांपलेक्स में मां तारा हार्डवेयर के संतोष कुमार की दुकान में काम करता है और बाकी अन्य दोस्तों के साथ श्री अमड़ा में किराए के घर में रहता है।

जमाल का कहना है कि उसे देश के महान क्रिकेटर के हाथों पुरस्कार मिलेगा, इसकी कल्पना तक नहीं की।

पिछले शुक्रवार को जब उसे मुंबई में पुरस्कार के लिए बुलाया गया तो वहां धोनी को देखकर कुछ देर के लिए अवाक रह गया।

धोनी ने पुरस्कार देकर झारखंड का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी और आगे भी इसी तरह से मेहनत करने की सीख दी।

Share This Article